फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में एडीएम पर आरोप लगा अनशन पर बैठीं जेडीयू नेत्री

शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 05:06 PM IST

अपर जिलाधिकारी पर अवैध खनन, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, शिकायतों को शासन तक न भेजने का आरोप लगाते हुए जेडीयू नेत्री अनशन पर बैठ गईं। कहा कि मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा। रविवार को जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल आमरण अनशन पर बैठीं। बताया कि एडीएम राजेश कुमार वर्मा लंबे समय से जनपद में पदस्थ हैं। इस दौरान उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध खनन व सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। मांग की कि उनकी कॉल डिटेल और इंटरनेट चैट की जांच कराई जाए, जिससे उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने एडीएम व उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें