फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में बागपत तहसील में धरना

Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 03:23 PM IST

अयोध्या की सोहावल तहसील में जमीन की पैमाइश कर हिस्सा अलग करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार लेखपाल उत्कर्ष दीप के समर्थन में शनिवार को बागपत तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अयोध्या इकाई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोपों को गलत बताया संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र बैसला ने कहा कि लेखपाल उत्कर्ष दीप पर रिश्वत लेने के लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच पूरी होने तक विरोध जारी रखने का एलान धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, संगठन कार्रवाई का विरोध करता रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रकरण की जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें