अतरौलिया थाना क्षेत्र के गंगापुर भीवपुर गांव में रविवार की रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई। गांव निवासी फेकूलाल राजभर के घर दो अज्ञात युवक जबरन घुस आए और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस लूटपाट की घटना से इंकार करते हुए चोरी होने की बात कर ही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि परिजन सही बोल रहे या पुलिस।