राम नगरी में गीता परिवार की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में सस्वर गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हैदराबाद, पुणे और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों से आईं 58 मातृशक्तियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गीता पाठ किया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सुरेश जी के नेतृत्व में आई साधिकाओं ने सामूहिक रूप से गीता का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। गीता पाठ के उपरांत सभी मातृशक्तियों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।