फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगी राज्यपाल

ishwar ashish Updated Thu, 15 Jan 2026 06:26 PM IST

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में 16 जनवरी को महर्षि महेश योगी की 109वीं जयंती के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी और प्रतिमा का अनावरण करेंगी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित आधुनिक शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से शिक्षाविद्, विचारक और आध्यात्मिक गुरु भाग लेंगे। संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति, मूल्य आधारित शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल भारद्वाज, पंकज शर्मा, वीसी भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें