फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एमबीए छात्र की मौत, मचा कोहराम

Shikha Pandey Updated Sun, 21 Jun 2026 12:04 AM IST

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात एक सड़क हादसे में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी बाइक से मौसी के घर मऊ जा रहा था, तभी सहासपुर गांव के पास एक जेसीबी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहासपुर निवासी जितेंद्र मिश्रा का पुत्र आकाश मिश्रा (21) दिल्ली में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। परिजन से मिलने के बाद देर शाम वह बाइक से अपनी मौसी के घर मऊ जाने के लिए निकला था। अभी वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि सामने से आ रही एक जेसीबी ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक जेसीबी मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और आकाश को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौते होनहार बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक और जेसीबी की भिड़ंत में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलते ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें