फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नगर और ग्रामीण अंचलों में हुआ जल भराव

अमित शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 07:37 PM IST

गजरौला। बारिश से नगर और ग्रामीण अंचलों में जल भराव हो गया। नगर के कई मोहल्लों की गलियां पानी से लबालब हो गईं। थाना परिसर, सीएचसी की आवासीय कॉलोनी जलमग्न हो गई। बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम भी जारी रही। इस बारिश के कारण आंबेडकर नगर, मायापुरी में जल भराव हो गया। डॉक्टर पैसल वाली गली जलमग्न हो गई। थाना परिसर में एक फीट से अधिक पानी भर गया। इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग पर एक फीट तक पानी भर गया। सीएचसी की आवासीय कॉलोनी और थाना परिसर जल मग्न हो गए। इसके अलावा कुमराला चौकी के सामने कांवड़ियों के मार्ग पर भी पानी भर गया। जल भराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें