भाकियू संयुक्त मोर्चा के प्रदूषण के खिलाफ शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने के 22 वें दिन भी किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषित पानी ने मिट्टी को बर्बाद कर दिया हैै। हाईवे किनारे चल रहे धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषित पानी इस क्षेत्र के लिए कलंक है। इससे फसलों के साथ ही वनस्पति भी नष्ट हो रही हैै। लोगों के जीवन पर संकट आ गया हैै। मांग उठाई कि प्रदूषित पानी पर ठोस कार्रवाई की जाए। जब तक प्रदूषण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, रिंकू सागर, ओम प्रकाश, तेजपाल सिंह, इमरान मंसूरी, ओमपाल सिंह, सोमपाल सिंह, अफ्तार अली, अनीस चौधरी, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।