गजरौला विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन भारोत्तोलन में अनमोल, मयंक नागर, दक्ष, राहुल सैनी ने सबसे अधिक वजन उठाया। कूद में नीति, खुशी, कुश्ती में तानिया, मीनू, राधिका ने प्रतिद्वंदी को चित किया। विजेता खिलाड़ियों को विधायक राजीव तरारा ने मेडल पहनाकर व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में सब जूनियर वर्ग के भारोत्तोलन में 55 किग्रा में अनमोल कुमार, 61 किग्रा में मयंक नागर प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर में 55 किग्रा में अतुल, 73 किग्रा में दक्ष, सीनियर वर्ग में 81 किलोग्राम में राहुल सैनी प्रथम रहे। सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में नितिन कुमार, जूनियर में सीताराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की सब जूनियर की ऊंची कूद में नीति, लंबी कूद में खुशी प्रथम, 45 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में तानिया, 46 किग्रा में खुशी प्रथम, सब जूनियर वर्ग की 50 किलोग्राम कुश्ती में मीनू, जूनियर वर्ग में 50 किग्रा में भी मीनू, जूनियर में 53 किग्रा में राधिका प्रथम स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की वालीबॉल सीनियर में गजरौला प्रथम, सब जूनियर बालिका वालीबॉल में संविलियन विद्यालय मल्हुपुरा प्रथम व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनौरा की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर वालीबॉल बालक वर्ग में पपसरी खादर प्रथम व गजरौला द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में वालीबॉल में धनौरा प्रथम, पपसरी द्वितीय, सीनियर वर्ग वालीबॉल में गजरौला प्रथम, धनौरा द्वितीय स्थान पर रहा। डॉ. संजीव चौहान, चंद्रमणि शर्मा, सुनील भाटी, मनीष कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुमित यादव, गौरव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, साक्षी तोमर का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के समापन पर मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, डॉ.दीपक गंगवार, गौरव कुमार, अंकुर प्रकाश, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।