फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 20 Aug 2026 05:09 PM IST

अंबेडकरनगर: पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ 25 का टीकाकरण भी कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं भी मुहैया कराई गईं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। महिला चिकित्सक डॉ. आस्था उपाध्याय ने सर्वाइकल कैंस के साथ किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलाव और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने फास्ट फूड से दूरी बनाने और नियमित रूप से पौष्टिक नाश्ता या दूध लेकर विद्यालय आने की सलाह दी। चिकित्सकों ने छात्राओं की आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी बाबूराम, शाहिद कमर, सरिता राजभर, तारा देवी, किरन वर्मा, प्रधानाचार्य विवेक पटेल, फार्मासिस्ट केदारनाथ यादव, सत्यवती देवी, आस्था सिंह, अमिता पटेल, रूबी पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें