फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन पर चल रहे अवैध वेल्डिंग के दुकान पर चला बुलडोजर

विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2026 05:26 PM IST

प्रयागराज के मीरापट्टी क्षेत्र में साईंधाम कोहली के बगल जीटी रोड से लगी नगर निगम की जमीन पर बनी अवैध वेल्डिंग दुकान को शुक्रवार दोपहर हटाया गया। नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाया गया। बताया गया कि संबंधित जमीन नगर निगम की कूप भूमि है, जिस पर लंबे समय से अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान संचालित की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें