फिल्म अभिनेता और संवाद लेखक अतुल तिवारी से खास बातचीत नोएडा में फिल्म सिटी निर्माण पर उन्होंने कहा- यूनिवर्सिटी विद्वानों से बनती है, बिल्डिंग से नहीं। उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के संदर्भ में उन्होंने कहा - यूपी सरकार फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी देती है, इसलिए कई फिल्म निर्माता यहां फिल्म बनाना चाहते हैं। जेन जी के आंदोलन पर उन्होंने कहा - यह कोई नई बात नहीं है, हर युवा पीढ़ी इस तरह के आंदोलन करतो आई है।