फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपों को राैंदा, मासूम समेत तीन की माैत; सात लोग गंभीर घायल

Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 04:41 PM IST

शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर एक ट्रक ने लोडर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आगरा के भदरौली निवासी गजेंद्र पुत्र छोटेलाल अपने गांव ट्यूबवेलपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार शाम वह परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली के गुड़गांव लौट रहा था। उसके जीजा रामनिवास निवासी बरपूरा जोर थाना पिढौरा अपनी पत्नी अर्चना (21), पुत्र मृदुल (3) और पुत्री साक्षी (4) को बाइक से लेकर साथ चल रहे थे। रास्ते में बच्चों को नींद आने पर रामनिवास ने पत्नी और बच्चों को गजेंद्र के लोडर टेंपो में बैठा दिया। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सोहना, बल्लभगढ़ (हरियाणा) के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने लोडर टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो सवार चांदनी पत्नी गजेंद्र, मृदुल पुत्र रामनिवास तथा सरेज कांति पुत्री लाखन सिंह (20) निवासी शमसाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। अर्चना, साक्षी, निवासी गांव बरपूराजोर और यशपाल पुत्र नवल सिंह (35), प्रीति पत्नी यशपाल (35), तमन्ना पुत्री यशपाल, लक्की पुत्र यशपाल निवासी गोपीपुरा थाना बासौनी तथा अयांश पुत्र गजेंद्र (4) निवासी भदरौली घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया है कि रामनिवास और उसका साला गजेंद्र गुड़गांव में सेल्समैन का काम करते हैं। दोनों परिवार वहीं रहते हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें