फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताजमहल में फिर उड़ी नियमों की धज्जियां, पर्यटकों ने फिल्मी गीतों पर थिरकते हुए बनाई रील

ताजमहल इन दिनों नियमों के उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल के अंदर डांस करने की रील वायरल हो गई। इस वीडियो में पर्यटक ताज के मुख्य परिसर को डांस फ्लोर की तरह इस्तेमाल कर रहे है। रील बनाने के चक्कर में पर्यटक सुरक्षा घेरा और एएसआई के नियमों को दरकिनार कर फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि, प्रदर्शन या नियम विरुद्ध वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। फिर भी पर्यटक लाइक्स और कमेंट्स के लिए नियमों को तोड़ रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एएसआई के सफाई कर्मचारी ने मकबरे का वीडियो वायरल किया था। कई बार ताजमहल में रील बनाने और वीडियोग्राफी के मामले सामने आ चुके है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें