आगरा के फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार व स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार व ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ की। कई थानों का फोर्स माैके पर पहुंच गया। आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।