उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। ग्रामीण इलाकों में आजीविका के नए स्रोत विकसित करने और छोटे व्यवसायों को स्थिरता प्रदान करने के लिए अब सूक्ष्म उद्यम सखी की तैनाती की जाएगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के उन 70 प्रतिशत से अधिक कामकाजी लोगों को ध्यान में रखकर उठाया गया है] जो असंगठित क्षेत्र या कृषि पर निर्भर हैं। स्थानीय योग्य महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम सखी के रूप में चुना जाएगा। यह नए व पुराने उद्यमियों को व्यावसायिक कौशल, ऋण प्राप्ति और दस्तावेजीकरण में सहायता करेंगी।