ताजनगरी के शतरंज खिलाड़ी नीरज शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फिडे कैंडिडेट मास्टर (सीएम) का आजीवन खिताब प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह आगरा के पहले फिडे टाइटलधारी (उपाधिधारी) शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से शहर के शतरंज जगत में खुशी की लहर है। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की ओर से प्रदान किया जाने वाला कैंडिडेट मास्टर (सीएम) अंतरराष्ट्रीय शतरंज का प्रतिष्ठित आजीवन खिताब है। यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।