फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रथ पर विराजमान होकर निकले भगवान श्रीजगन्नाथ, दर्शन करने के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम; रस्सी खींचने की मची होड़

Arun Parashar Updated Thu, 16 Jul 2026 05:51 PM IST

आगरा के कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से बल्केश्वर महादेव मंदिर से श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। बल्केश्वर महादेव से रथयात्रा का शुभारम्भ इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने आरती कर किया। शंखनाद के साथ जैसे ही पट खुलने का संकेत हुआ, हरिबोल के जयकारों संग हजारों भक्त हाथ ऊपर कर नाचने झूमने लगे। सतरंग परिधान से सजे श्रीहरि संग बहन सुभद्रा और भाई बलराम के अलौकिक रूप को भक्त एकटक निगाह से निहारते रहे। कहीं सड़क पर श्रद्धालु दण्डवत प्रणाम करते दिखे तो कहीं श्रद्धालुओं में रस्सी को मात्र छू लेने की होड़ रही। कहीं हाथ झाडू लगाकर श्रीहरि के मार्ग स्वच्छ करते तो कहीं श्रीहरि की भक्ति में झूमते भक्त दिखाई दिए। हर तरफ भक्तिमय उमंग बिखरी दिखाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें