आगरा में सहकारिता विभाग की एक जांच रिपोर्ट में किसान नेता श्याम सिंह चाहर को मनोरोगी लिखने पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने पहले किसान दिवस में नाराजगी जताई और सीडीओ से डीआर सहकारिता को बुलाकर माफी मांगने की मांग की। सीडीओ ने किसान दिवस के बाद बात करने की कहकर शांत कराया। वह किसान दिवस के खत्म होने के बाद वहीं प्रदर्शन करने लगे। धरने पर बैठ गए। उन्हें कृषि अधिकारी ने समझाकर शांत कराया।