फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'मुझे बचा लीजिए', अस्पताल से रोते हुए कबड्डी कोच ने लगाई गुहार; आरएसओ पर लगाए गंभीर आरोप

Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 03:56 PM IST

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाई है। शहर के खेल जगत में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह दहशत और मानसिक तनाव में हैं। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार भी काफी चिंतित है। उनके पति रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि स्टेडियम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनका हाल जानने के लिए फोन तक नहीं किया। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी डरे हुए हैं इसलिए वे भी उनका हाल नहीं पूछ रहे हैं। विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से ही प्रशासन और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी सिंह ने इससे पहले भी खेल विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें