फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घायलों को मिलेगा तत्काल इलाज, बनेगा इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर

Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 05:52 PM IST

आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों को देखते हुए इसके आसपास एडवांस इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर बनाने की तैयारी है। इसमें 100 बेड की क्षमता होगी। इसके लिए सर्वे हो रहा है। इसमें इमरजेंसी सेवाएं होंगी, जिससे घायलों को तत्काल इलाज मिल सके। इससे मरीजों की जान बच सकेगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसों में कई की जान जा चुकी है। इसके आसपास एडवांस ट्रामा और इमरजेंसी सेंटर नहीं है।अभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाना पड़ता है। इसकी दूरी अधिक होने पर कई बार मरीजों की जान का जोखिम और बढ़ जाता है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास 100 बेड का इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर की योजना है। इसमें ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीटी-एक्सरे समेत अन्य जांच की मशीनें, पैथोलॉजी सेंटर समेत अन्य की सुविधा होगी। इसमें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ भी तैनात होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट भी बना ली है। इसमें खंदौली सीएचसी को भी एडवांस ट्रामा सेंटर के तौर पर विकसित किया जा सकता है। ये यमुना एक्सप्रेस वे के पास भी है। पहले चरण में 50 बेड किए जाएंगे, बाद में इसकी संख्या दोगुना की जा सकती है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा की आबादी करीब 55 लाख है। अभी गंभीर और अतिगंभीर मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज ही रैफर किया जाता है। एक्सप्रेस वे भी यहां से गुजर रहे हैं। भीषण हादसा होने पर इनके लिए इमरजेंसी सेवाएं जरूरी हैं। ऐसे में ट्रामा सेंटर की योजना है। दूसरे विकल्प के तौर पर खंदौली सीएचसी को भी एडवांस ट्रामा सेंटर के तौर पर विकसित कर सकते हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें