आगरा| विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक हुई | इसमें योजना के सुचारू क्रियान्वयन और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई| इस दौरान टोरेंट पावर, डीवीवीएनएल और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे | सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बैंकों के प्रतिनिधियों को योजना के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों के प्रकरण को लंबित न रखने की चेतावनी दी| उन्हें एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए| इसकी निगरानी की जिम्मेदारी एलडीएम को जिम्मेदारी सौंपी|