फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:कलुआ राम मंडी बंद कराने को फिर से धरने पर बैठेंगे व्यापारी

पंकज जैन Updated Fri, 31 Jul 2026 10:19 AM IST

आगरा | सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में बुधवार को व्यापारियों की बैठक हुई| इसमें सिकंदरा और बरौली अहीर मंडी के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए | व्यापारियों ने बसई की कलुआ राम मंडी को बंद करने की मांग को लेकर फिर धरना शुरु करने का फैसला लिया | नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के कलुआ राम मंडी के बंद कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था| उन्हें 27 जुलाई तक का समय दिया था| लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की नीयत कलुआ राम मंडी को बंद करने की नहीं है| इसलिए आज की बैठक में फैसला लिया गया है कि व्यापारी फिर से बरौली अहीर मंडी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगें | आलू प्याज मंडी के अध्यक्ष हरिओम दुबे ने कहा कि सिकंदरा मंडी के व्यापारी शुरू से ही बरौली अहीर मंडी के व्यापारियों के समर्थन में है| क्योंकि उन व्यापारियों की कलुआराम मंडी को बंद कराने की मांग जायज है | जरूरत पड़ी तो हम सिकंदरा मंडी में हड़ताल भी कर देंगे|

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें