फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए करें आवेदन, 10 जुलाई तक माैका

Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 02:37 PM IST

आगरा में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाएगा। इसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना से ओ लेवल और ट्रिपल सी के रोजगारपरक कोर्स कराए जाएंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी मौर्या ने बताया कि पिछड़े वर्ग के न्यूनतम इंटरमीडिएट पास बेरोजगार युवाओं को, जिनके परिवार की आय अधिकतम एक लाख वार्षिक है। वह पात्र हैं। किसी संस्थान से छात्रवृत्ति का लाभ न लेने और आयु 35 वर्ष से अधिक न होने की अनिवार्यता है। इसके आवेदन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन backwardwelfare.up.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। इसके बाद आवेदनपत्र की हार्ड कॉपी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रति पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण विभाग में भी जमा करनी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें