अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोउत्सव के तहत गेयटी थियेटर में बुधवार को श्यामला मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित शायरों ने अपनी रचनाओं और ग़ज़लों के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन करवाया। मुशायरे में द्विजेंद्र द्विज (धर्मशाला), रमेश डाढवाल (धर्मशाला), कुलदीप गर्ग तरुण (अर्की, सोलन), अनंत आलोक (नाहन), विकास राणा (बैजनाथ), रजनीश्वर चौहान (शिमला), जावेद उल्फत (नाहन), जाहिद अबरोल (ऊना), नवनीत शर्मा (धर्मशाला), अभिषेक तिवारी (शिमला), प्रताप जरयाल (कांगड़ा), पवनेन्द्र पवन (नगरोटा), नरेश देओग (शिमला), सुमित राज सुमित (शिमला), सतपाल ख्याल (बद्दी) तथा कार्तिक शर्मा अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।