फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: गेयटी में तीन महिला कलाकारों की चार दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू

Ankesh Dogra Updated Thu, 11 Jun 2026 04:46 PM IST

राजधानी के गेयटी थियेटर में बुधवार को तीन महिला कलाकारों की चार दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू हुई। 14 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अदिति सोनी, अंजू ठाकुर और नेहा शर्मा ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। अदिति सोनी ने बताया कि वह शिमला की मिश्रित-मीडिया कलाकार हैं। उनकी कलाकृतियां पहाड़ों और इतिहास से प्रेरित हैं जिनमें टेक्सचर पेस्ट का प्रयोग होता है। बताया कि उन्होंने 2021 में कलाविदा आर्ट स्टूडियो की स्थापना की जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। वहीं धर्मशाला की नेहा शर्मा ने बताया कि वह एक स्व-शिक्षित दृश्य कलाकार हैं। वह लैंड केप, पोर्ट्रेट और भारतीय संस्कृति पर आधारित चित्र बनाती हैं। अंजू ठाकुर ने बताया कि वह एक अनुभवी कलाकार और शिक्षिका हैं जिन्हें कला में तीस से अधिक वर्षों का अनुभव है। अंजू संजौली में आधुनिक कला केंद्र चलाती हैं जहां छात्रों को कला और शिल्प सिखाया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें