फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गेयटी में हुई हिमाचली लोक और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 04:30 PM IST

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शनिवार को हुनरबाज हिमाचल सीजन-8 के तहत हिमाचली लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता आठ श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें किड्स, जूनियर, सीनियर, ओपन-1 और ओपन-2 सहित अन्य वर्ग शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री कश्यप और विमला वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी शर्मा, सिमी शांडिल्य और पल्लवी ठाकुर ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया। मंच संचालन संजीव कुमार और मिशल ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें