राजस्थान कांग्रेस में अगर सब कुछ सही रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के फॉर्मूले पर काम कर सकती है। अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव से दो महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने या संभावितों को पहले ही टिकट का इशारा किए जाने की बात कही।