राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का एक दल 15 और 16 जून को जयपुर के एक होटल में समीक्षा बैठक करेगा। इस बैठक में राज्य के निर्वाचन विभाग की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बता दें कि, राजस्थान में विधानसभा चुनाव को करीब अब पांच महीने ही बचे हैं।