फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई छात्रा, गंभीर रूप से झुलसा हाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Thu, 12 Feb 2026 07:57 AM IST

जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर में घरेलू काम के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय छात्रा अनियंत्रित होकर उबलते पानी के पात्र में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में छात्रा का हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, अलवर रैफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 18 वर्षीय नेहा साहू सुबह घर में काम कर रही थी। वह नहाने के लिए बिजली की रॉड से पानी गर्म कर रही थी। जैसे ही वह पानी जांचने के लिए बर्तन के पास पहुंची, अचानक उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि नेहा संतुलन खो बैठी और सीधे उबलते पानी के बर्तन पर गिर गई।

ये भी पढ़ें: 6.10 लाख करोड़ का राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग और 30 हजार युवाओं को ब्याज मुक्त लोन समेत जयपुर पर बड़ा फोकस

चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बिजली का स्विच बंद कर नेहा को पानी से बाहर निकाला। हादसे में उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया और वह दर्द से कराहने लगी। परिजन उसे तुरंत लक्ष्मणगढ़ के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, अलवर (सामान्य चिकित्सालय) रैफर कर दिया।

वर्तमान में नेहा साहू का उपचार अलवर के जिला अस्पताल में जारी है। बर्न वार्ड में तैनात डॉक्टरों के अनुसार छात्रा काफी झुलस गई है लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें