ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम जनता की चिंता में नजर आने लगा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में घबराहट देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते वीरवार देर रात मोगा के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिला था । शुक्रवार सुबह भी लोग अपनी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर कंपनी की सप्लाई गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचने के कारण अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो गया, जिससे कुछ स्थानों पर पंप खाली नजर आए पर तकरीबन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीज़ल मिल रहे किसीको कोई परेशानी नहीं हे । इस मौके पर पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है, लेकिन लोगों के मन में डर बना हुआ है कि बाद में उन्हें पेट्रोल नहीं मिलेगा। वीरवार रात को थोड़ी-बहुत लाइनें लगी थीं, लोग पेट्रोल-डीज़ल भरवाने पहुंचे थे। आज सुबह कंपनी की सप्लाई गाड़ी नहीं आने के कारण मोगा के कई पेट्रोल पंप खाली हो गए। उन्होंने बताया कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक है और सभी को पेट्रोल-डीज़ल दिया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरत पेट्रोल-डीज़ल का स्टॉक न करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह गिल डीएफएससी मोगा ने बताया कि मोगा जिले में पेट्रोल और डीज़ल को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। कंपनियों की ओर से नियमित रूप से सप्लाई आ रही है और सभी को पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में अनावश्यक डर बना हुआ है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बिना जरूरत के पेट्रोल-डीज़ल का भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।