फगवाड़ा के गाँव सपरोड़ स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम और म्यूज़िक एकेडमी का 37वां वार्षिक समागम आज शुक्रवार को शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस समागम के पहले दिन श्री आखंड पाठ साहब के पाठ आरंभ हुए। इस समागम संबंधी जानकारी देते हुए प्रबंधक ने बताया कि 8 मार्च 2026 रविवार को श्री आखंड पाठ साहब के भोग डाले जाएंगे जिसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को ही मुफ्त आई चेक-अप और आप्रेशन कैंप भी लगाया जाएगा।