फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन शुरू, पीएम ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 08:58 AM IST

फिरोजपुर सीमावर्ती जिले से शनिवार को फिरोजपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। उक्त ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आन लाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि यह ऐतिहासिक कदम फिरोजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाएगा और व्यापारियों सहित समूचे क्षेत्र को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। यह ट्रेन न केवल फिरोजपुर, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। अब फिरोजपुर का नाम देश के बड़े शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है। ट्रेन का प्रस्तावित समय इस प्रकार रहेगा। सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर से रवाना होकर फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दोपहर 2:35 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:00 बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर फिरोजपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें