फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: एक किलो अफीम, पिस्तौल व कारतूस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Dec 2025 04:50 PM IST

मोगा कोट ई सेखा पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो अफीम, 32 बोर की पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और क्रेटा कार नंबर PB-02-ES-6400 बरामद की है। डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि कोट ई सेखा पुलिस टीम गांव दौलेवाला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार रात करीब 9:15 बजे अमृतसर-मखू की तरफ से आ रही क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार को भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी जिला तरनतारन और चानन सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्तौल, एक मैगजीन जिसमें 6 जिंदा कारतूस, 1 किलो अफीम तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना कोट ई सेखा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें