फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में डीसी दफ्तर उड़ाने की धमकी,ईमेल मिलते ही पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Nivedita Updated Tue, 18 Aug 2026 04:03 PM IST

फरीदकोट के मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को मंगलवार दोपहर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम पर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। धमकी को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने एहतियात के तौर पर कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर पूरे परिसर की जांच शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान कार्यालय की इमारत, आसपास के क्षेत्र और अन्य स्थानों की गहन जांच की गई। फिलहाल पुलिस को तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस मौके पर बातचीत करते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि ईमेल के माध्यम से धमकी मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राज्य के विभिन्न हिस्सों और फरीदकोट में इस तरह की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन प्रत्येक धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें