फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद शुरू करेगा पंजाब बचाओ-सुखबीर बादल लाओ जनसंपर्क कार्यक्रम

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 06:54 PM IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब उन्होंने एक खास नारे के साथ अपने पहले चुनावी प्रचार अभियान का आगाज भी कर दिया है। इसके मद्देनजर पहले चरण के अंतर्गत शिअद पंजाब में 13 अप्रैल बैसाखी तक 40 रैलियां आयोजित करेगा। जिसकी अध्यक्षता शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल करेंगे। वीरवार को शिअद के प्रदेश मुख्यालय में इन रैलियों की रूपरेखा तैयार की गई।

शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि फरवरी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए 17 फरवरी से ‘पंजाब बचाओ -सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ नाम से शिअद का चुनाव अभियान शुरू किया जाएगा। इसी के अंतर्गत रैलियों का पहला दाैर शुरू होगा।

पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि रैलियों व जनसंपर्क अभियान के दाैरान पंजाब के सभी ज्वलंत मुददों को उठाते हुए पार्टी अपना विजन पेश करेगी। बादल ने कहा, उन्हें उम्मीद है पंजाबी शिअद के साथ एकजुट होंगें क्योंकि यही एक पार्टी है जो उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है।

अकाली नेता डाॅ.चीमा ने बताया कि 40 में से 28 रैलियां 31 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जिनके कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। शेष 12 रैलियां अप्रैल में आयोजित की जाएंगीं। उन्होंने कहा, अकाली दल ने अतीत में जो भी वादे किए, उसे पूरा किया है। इस बार भी हम राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगें, जो शांति और सदभाव बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा समाज के हर वर्ग को शामिल करेगा।

रैलियों में उठेंगे ये मुद्दे
डाॅ. दलजीत चीमा ने बताया कि इन रैलियों में पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को राज्य में हस्तांतरित करना, नदियों के जल का विवाद, देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने का विरोध, पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नशा, सिख धार्मिक संस्थानों को कमजोर करने का प्रयास इत्यादि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें