फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में ट्यूबवेल से करंट लगने पर बीसीए छात्र की मौत

Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 03:34 PM IST

फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट ब्लॉक के सीमावर्ती गांव जामा रखैया हिठाड़ में ट्यूबवेल चलाने के दौरान करंट लगने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह के रूप में हुई है। वह शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर में बीसीए शाखा का छात्र था। मृतक के बड़े भाई पंजाब सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेत में लगे ट्यूबवेल को चलाने गया था। इस दौरान जब उसने ट्यूबवेल का स्विच स्टार्ट करने के लिए दबाया तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अमनदीप सिंह पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के खेतीबाड़ी के काम में भी हाथ बंटाता था। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें