फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' सम्मेलन में खुली गुटबाजी, चन्नी-घुबाया समर्थकों की नारेबाजी से गरमाया माहौल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 05 Aug 2026 02:28 PM IST

कांग्रेस के 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत मंगलवार को सिटी गार्डन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई।कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पहले शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए। इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की नारेबाजी के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर शोर-शराबे और तनाव का माहौल बन गया। हालांकि मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ा। कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद शेर सिंह घुबाया सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना था।कार्यक्रम में हुई नारेबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं रही। हालांकि मंच से कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें