फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बम धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, विभिन्न इलाकों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Nivedita Updated Fri, 08 May 2026 10:17 AM IST

अमृतसर में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अमृतसर के माहल बाईपास पर पुलिस ने नाका लगाकर हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों के दस्तावेज जांचे गए, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की चेकिंग जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें