बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अमृतसर के भंडारी पुल पर पिछले 10 दिनों से चल रही भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति के बाद पीड़ित परिवारों तथा संत समाज की मौजूदगी में अनशन पर बैठे तीन आंदोलनकारियों ने जूस पीकर अपना व्रत तोड़ा। प्रदर्शनकारी संगठनों के अनुसार, पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। सहमति के तहत तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।