फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: सील पैक आटे में निकली इल्लियां, एक्सपायरी सामान बेचने पर विवाद; तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Updated Sat, 21 Feb 2026 10:33 AM IST

शहर के घेर एरिया केसरीमल गली स्थित एक किराना दुकान से खरीदे गए सील पैक आटे में इल्लियां निकलने और खराब आटा लौटाने पहुंची 11 वर्षीय बालिका और उसके परिजनों से दुकानदार द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सिरोंज निवासी मनोज यादव की पुत्री परिधि यादव ने विष्णु नेमा की दुकान से सारथी ब्रांड का 5 किलो आटे का पैकेट 170 रुपये में खरीदा था। पैकेट सीलबंद था, इसलिए परिवार को कोई शंका नहीं हुई। अगले दिन जब पैकेट खोला गया तो उसमें इल्लियां मिलीं। पैकेट पर अंकित एक्सपायरी डेट 18 जनवरी 2026 थी, जो एक माह पहले समाप्त हो चुकी थी।

परिजन पैकेट लेकर दुकान पर पहुंचे तो आरोप है कि दुकानदार ने गलती मानने के बजाय बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक कि दुकान में आग लगाने और आत्महत्या करने जैसी धमकी भी दी। इस दौरान बालिका रोती रही और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

ये भी पढ़े: MP News: बिजली दरों में 10.2% वृद्धि का प्रस्ताव, 23 से 26 फरवरी तक नियामक आयोग करेगा जनसुनवाई

मनोज यादव ने नगर पालिका सीएमओ, तहसील कार्यालय और पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचना गंभीर लापरवाही है और जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय तहसीलदार संजय चौरसिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। खाद्य निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत एक्सपायरी उत्पाद बेचने पर जुर्माना और अन्य दंड का प्रावधान है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें