भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कुशवाहा समाज के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुशवाहा समाज ने उन्हें सदैव अपना आशीर्वाद अटूट विश्वास और अपार प्रेम दिया है। उन्होंने भावुक मन से कहा आज जो आत्मीय स्नेह और सम्मान आप सभी ने मुझे दिया है, वह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि परिवार के अनन्य स्नेह का प्रतीक है यही अपनत्व मुझे जनसेवा और कर्तव्य पथ पर निरंतर समर्पण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति और प्रेरणा देता है यह प्रेम मुझे जीवनभर नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का अहसास कराता रहेगा कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का विशेष रूप से सम्मान भी किया गया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं का उत्साह ही क्षेत्र के विकास की असली ताकत है सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के द्वारा की गई सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुशवाहा समाज के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।