थाना उनाव इलाके के खिरिया नाई में पूर्व सरपंच विक्रम दांगी ने एक ग्रामीण पर लाठी से हमला बोल दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा जमीन विवाद को लेकर पूर्व सरपंच ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।