फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घर पर पथराव करने वाले चार पत्थरबाज गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Mon, 27 Oct 2025 08:11 AM IST

दमोह जिले के हटा खचना नाका इलाके में 22 अक्तूबर सोमवार की रात एक घर पर पथराव कर परिवार के लोगों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और रविवार दोपहर उनका जुलूस भी निकाला। ये पूरा विवाद दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने से उपजा था। इसके बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस पथराव से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पीड़ित परिवार ने हटा थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पुलिस के मामले की विवेचना कर चार आरोपियों के खिलाफ धारा 191- 2, 190, 335 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की, जिसमें कमलेश पिता गोविंद साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुरली मनोहर वार्ड, मनोज पिता रघुवीर राय उम्र 24 साल निवासी कमला नेहरू वार्ड, हेमंत ठाकुर पिता नत्थू सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी कमला नेहरू वार्ड, काशीराम पिता अनरस अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम निमरमुंडा हाल निवासी गांधी वार्ड हटा शामिल है। पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और नगर में जुलूस निकालते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया है। जुलूस के दौरान आरोपी पथराव न करने और अपराध न करने की कसम भी खा रहे थे। हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अभी भी मामले की विवेचना चल रही है और जो भी आरोपी सामने आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कटनी जेल में विचाराधीन कैदियों के बीच विवाद, मच्छरदानी के तार से खुद का गला रेता, अस्पताल में भर्ती

बता दें सोमवार की रात करीब 10 बजे हिमांशु यादव के घर पर आरोपियों ने पथराव किया था और परिवार के लोगों से मारपीट की थी। यादव ने पुलिस को बताया था कि दीपावली की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शहर में पटाखा फोड़ रहा था। तभी रास्ते में उसका एक दोस्त भूरा मिल गया, जिसके साथ उसने पटाखे फोड़े। भूरा ने एक फटाका फोड़ा जिससे उसका हाथ जल गया। जब पटाखा फोड़ा तो वहां पर मनोज और कमलेश पहुंचे और मुझसे इस बात पर विवाद करने लगे कि यहां पटाखे क्यों फोड़े। उनसे सॉरी बोलकर वो घर आ गया। दो दिन बाद मनोज, कमलेश अपने 20-25 साथियों के साथ उसके घर आए और घर पर पथराव कर दिया। कमलेश चाकू लिए था और बाकी लोगों ने लाठियों से उसकी दोनों बहने, मां और पिता सबको पीटा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें