फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सपा के खिलाफ सनातन रक्षा संगठन का प्रदर्शन, अखिलेश यादव से माफी की मांग

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 03:03 PM IST

हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोमूत्र को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘जय श्रीराम’ के झंडे लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पोस्टरों पर ‘गौवंश का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ जैसे संदेश लिखे थे। विरोध का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने सिर पर भैंस का मुकुट पहनकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें