फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: समान वेतन और अधिकारों की मांग को लेकर सफाई मजदूरों की पदयात्रा

Akash Dwivedi Updated Wed, 03 Jun 2026 02:12 PM IST

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नेतृत्व में सफाई मजदूरों ने समान वेतन, समान अधिकार, सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य मांगों को लेकर जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा महर्षि वाल्मीकि आश्रम, परिवर्तन चौक से शुरू होकर विधानसभा मार्ग होते हुए हजरतगंज तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल सफाई कर्मियों और महासभा के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा सरकार का ध्यान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सफाई कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में सफाई मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने मांगों के शीघ्र समाधान की अपील करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें