किम सेंटर के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया है। पंप की क्षमता 15 हजार लीटर है पर पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के चलते लोग गाड़ी की टंकी फुल करवा रहे हैं जिससे टंकी पर पेट्रोल खत्म हो रहा है। यहां पर एक घंटा पहले पेट्रोल खत्म हो गया। शाम पांच बजे तक पेट्रोल टैंकर आने की उम्मीद है।