कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में प्रोफेसर सुखवीर सिंघल की जयंती के अवसर पर उनके जीवन और कार्यों से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती तस्वीरों का अवलोकन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रो. सिंघल के कला एवं शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में उनकी उपलब्धियों और स्मृतियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।