चौक स्टेडियम में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग 2026 के मुकाबले में फाल्कन एफसी (बैंगनी जर्सी) और मिडविंटर क्लब (नीली जर्सी) की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार पासिंग, आक्रमण और मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर दोनों टीमों के बीच गेंद पर कब्जे को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली। फुटबॉल प्रेमियों की मौजूदगी और खिलाड़ियों के उत्साह ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया।