गोमती नगर स्थित होटल दयाल गेटवे में प्रदेश सरकार के सहयोग से अनुष्का फाउंडेशन की ओर से क्लबफुट के इलाज की सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लबफुट से प्रभावित बच्चों के समय पर इलाज और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने क्लबफुट की पहचान, उपचार और देखभाल के संबंध में लोगों को जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि समय पर उपचार मिलने से बच्चों को भविष्य में सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और उपचार की पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने क्लबफुट को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और प्रभावित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।